कानपुर के समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेश कश्यप को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाओं का तांता
कानपुर। वरिष्ठ समाजसेवी, प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक श्री सुरेश कश्यप को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशभर से बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारी एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने श्री कश्यप एवं उनकी धर्मपत्नी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा दाम्पत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें।
कश्यप संदेश परिवार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला इकाई कानपुर नगर के संपादक निषाद रामजी साहनी ने भी श्री सुरेश कश्यप को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, व्यापारिक संस्थाओं तथा पत्रकार साथियों ने भी इस विशेष अवसर पर श्री कश्यप को शुभकामना संदेश भेजकर उनके दाम्पत्य जीवन की सुखमय यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।