कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बहुजन समाज पार्टी से 44अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजेश द्विवेदी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन कराया।

आज कानपुर कलेक्ट्रेट में बहुजन समाज पार्टी के 44 अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं संग दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन उपरांत बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि बहन कुमार  मायावती जी ने 44अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जो हमें अवसर प्रदान किया हैं हम उनके भरोसे को कायम रखेंगे और दिल्ली पहुंचकर उनके हाथों को मजबूत करेगें और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था इस अवसर पर बी अंबेडकर संजय द्विवेदी पंकज जगत जिला प्रभारी, राजकुमार कप्तान जिला अध्यक्ष, विक्की द्विवेदी रामनारायण निषाद हरि नारायण कुशवाहा और कुछ महिलाएं आदि उपस्थित रहीं। उनके जुलूस हुजूम को देखकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी मुस्तैदी के साथ लगा रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top