कानपुर 19 मई 2024। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज मर्चैन्ट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सर पदमपत् सिंघानिया ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे किया गया।

कोरम पूरा होने की जानकारी के उपरांत अध्यक्ष शरद शेखर श्रीवास्तव ने अपना स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ सदस्यों, सभी समितियों के सभापतियों, सह-सभापतियों तथा आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष-पर्यंत सहयोग के लिए सभी सभा पतियों और अन्य सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का संक्षेप में वर्णन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यकारणी को धन्यवाद दिया कि सभी लोगों के सक्रिय सहयोग से सारे कार्यक्रम सफल हो पाए हैं।
तत्पश्चात प्रशासनिक सचिव आशीष जौहरी ने विगत वर्ष की आम-सभा के मिनट्स पढ़कर सुनाए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया महामंत्री राहुल चंद्रा ने विगत वर्ष की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तदुपरांत वित्त सचिव शरद सिंघल ने ऑडिटेड बैलेंस शीट एवं आय-व्यय खाता सदन के पटल पर रक्खा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। राजेश मिश्र को वर्ष 2024-25 के लिए अंकेक्षक नियुक्त किया गया।
अन्य विषय में अध्यक्ष ने वर्ष-पर्यंत सहयोग करने वाले सभापतियों, सह-सभापतियों, पूर्व अध्यक्षों, अन्य सहयोगियों के अतिरिक्त अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस वर्ष 48 नए सदस्य बनाए गए और 6 आजीवन सदस्य बने इनको सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसके उपरांत चुनाव अधिकारी श्री दीपक कपूर द्वारा चुनाव में मतदान की कारवाई प्रारंभ की गई। कुल 585 मत पड़े। पदाधिकारियों में केवल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव हुआ। मतगणना में उपाध्यक्ष पद पर 307 मत पाकर अजय अग्रवाल विजयी रहे तथा महामंत्री पद पर 421 मत पाकर शैलेष शर्मा विजयी रहे। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की मतगणना के उपरांत वर्ष 2024-25 के लिए निम्नलिखित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया:-
अध्यक्ष- नरपत जैन
उपाध्यक्ष- अजय अग्रवाल
महामंत्री- शैलेष शर्मा
सचिव (प्रशासनिक)- शरद सिंघल
सचिव (वित्त)- जगदीश जायसवाल
सचिव (सांस्कृतिक)- आशीष जौहरी
सचिव (क्रीड़ा)- वैभव गुप्त
सचिव (पुस्तकालय)- आनंद गुप्त
कार्यकारिणी सदस्य-
अभिनम ओमर
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव
अखिलेश कुमार गुप्त
आनंद कुमार सिंह
गुरप्रीत सिंह भल्ला
ज्ञान प्रकाश गुप्त
पद्मेश कुमार बाजपेई
रंजीत सिंह
संजय कुमार गुप्त
सरबजीत सिंह
सूर्यांश अग्रवाल
वैभव गुप्त।
कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष श्री नरपत जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।