कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

तीसरी बार केंद्र में मोदी की गठबंधन सरकार बनने को तैयार

एनडीए इस कार्यकाल में देश के कई बड़े और उत्तम फसलों का नया अध्याय लिखेगा –प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली मंगलवार को आए चुनाव नतीजे में बहुमत नहीं मिलने की बावजूद भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई जबकि एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया इसलिए केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार साथ ही 10 साल बाद फिर केंद्र में गठबंधन मोदी सरकार की वापसी हुई है वर्ष 2014 में भाजपा ने जब स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई थी तो माना गया कि तीन दशक से चला आ रहा गठबंधन सरकारों का दौर खत्म हो गया 2019 में भी सिलसिला कायम रहा लेकिन 2024 में लौट आया,भाजपा की रणनीति की अच्छी बात रही की उसने बीते दो चुनाव में बहुमत के बावजूद सहयोगियों को साथ रखा और उन्हें सरकार में जगह दी,
मजबूत गढ़ में अच्छा प्रदर्शन नहीं नतीजे के विश्लेषण से स्पष्ट है कि भाजपा अपने सबसे मजबूत गढ़ उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी,कर्नाटक में भी पिछला प्रदर्शन नहीं दोहराया पाई महाराष्ट्र में शिवसेना एनसीपी में टूट का एन डी ए को नुकसान हुआ बिहार में भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा उड़ीसा में तो वह सफल रही लेकिन बंगाल में पिछला प्रदर्शन भी कायम नहीं रख सकी, राजस्थान में तीसरी बार जितने में भी उसे सफलता नहीं मिली भाजपा का दक्षिण मिशन भी प्रमाण नहीं चल पाया राष्ट्रपति भवन ने सरकार की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है ,
9 जून को एनडीए सरकार शपथ ले सकती है इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 11:30 बजे कैबिनेट बैठक भी लेंगे शाम को इंडिया की बैठक की संभव है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top