कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बड़े ही धूमधाम से 16 अगस्त को मनाया जाएगा लखनऊ में निषाद पार्टी का 9 वां स्थापना दिवस

लखनऊ सुजीत कश्यप । निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डा. संजय कुमार निषाद जी के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 16 अगस्त 2024 को निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ का 9वां स्थापना दिवस समारोह इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ के समस्त जिलाध्यक्ष ध्समस्त प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष / विधायक / जिला पंचायत सदस्य / राष्ट्रीय / राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी / सदस्यगण / सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष / जिलाध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष एवं प्रमुख सहयोगी व नेतागण अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ अपनी क्षमता और योग्यता अनुसार इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठाान, लखनऊ में प्रातः 10 बजे तक उपस्थित होकर 1857 के आजादी में उजड़े परिवार जो विस्थापित है उन्हें स्थापित करने हेतु सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top