कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूर्व सांसद प्रवीण निषाद को निषाद पार्टी व बीजेपी पार्टी के समन्वयक संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गोरखपुर आज दिनांक 20 अगस्त दिन मंगलवार को माननीय पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद जी निषाद पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के समन्वयक संयोजक बनाए जाने पर जनपद गोरखपुर के प्रथम आगमन पर एनेक्सी भवन स्थित सभागार में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह रखा गया। श्री निषाद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर दोनों पार्टियों के समन्वयक संयोजक बनाए बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने निषाद पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी किंतु भारतीय जनता पार्टी मैं अपनी राजनीतिक पहचान बनाई है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में 6 साल संसद में उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी में ही एक आम कार्यकर्ता को शीर्ष पर पहुंचने का अधिकार होता है और इसका जीवंत उदाहरण है कि मुझे से आम कार्यकर्ता को संसद पहुंचाया और आज दोनों पार्टियों के समन्वयक संयोजक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
श्री निषाद जी ने कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर कहा कि वह आज भी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही और कार्यकर्ता हैं। मेरे पिताजी जो की निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दान किया है, मैं आज भी भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ सिपाही और कार्यकर्ता हूं। मैं अभी तक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है, और भविष्य में भी मैं भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा नही देने वाला हूं, मुझे मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा० यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी की नीतियों पर विश्वास है। निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन अटूट है मैं इस अटूट गठबंधन के समन्वयक संयोजक के तौर पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में मुझे नियुक्त किया है इसका मैं पुनः आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास आगामी विधानसभा उपचुनाव जो की 10 सीटों पर होने हैं इन सभी 10 सीटों पर निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाना प्राथमिकता होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top