कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

टीकमगढ़ जिले के लखन रैकवार (उम्र 19 वर्ष) की हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना क्षेत्र के नन्नी टेरी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें लुलिया खेरा निवासी किशन रैकवार के पुत्र लखन रैकवार (उम्र 19 वर्ष) की हत्या कर दी गई। लखन का शव 7 सितंबर को गांव के बाहर पहाड़ पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लखन की हत्या के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

लखन रैकवार, जो कि नन्नी टेरी गांव का निवासी था, 7 सितंबर को घर से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को पहाड़ पर फेंक दिया। घटना के बाद से गांव में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

लखन के परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि अब तक इस हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं किया गया है। बुडेरा पुलिस द्वारा मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं, और गांववाले खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब तक पुलिस इस जघन्य हत्या के मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जिससे गांव में असंतोष और भय का माहौल है। ग्रामीण और लखन का परिवार मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर कठोर सजा दी जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top