कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पी एम के जन्म दिन पर सांसद बाबू राम निषाद व मंत्री रामकेश निषाद ने मंदिर में पूजा अर्चना कर दी बधाई

हमीरपुर कश्यप संदेश लेखराम निषाद आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद जी वह राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद जी द्वारा हमीरपुर चौरा देवी मंदिर मैं पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर प्रांगण पर वृक्षारोपण कर जन्मदिन दिन के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करते हुए हर गांव हर गली हुआ हर प्रांगण में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुएप्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद जी व राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद जी व जिले के जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक वह समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता द्वारा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top