कश्यप सन्देश

15 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

गांधी जयंती पर हमीरपुर में प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद ने किया महापुरुषों का स्मरण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मानित किए ग्राम प्रधान

सरजू निषाद, जिला संवाददाता,कश्यप संदेशहमीरपुर, उत्तर प्रदेश

हमीरपुर, 2 अक्टूबर 2024:
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हमीरपुर मुख्यालय में प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद जी ने महात्मा गांधी जी का माल्यार्पण कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।

प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए, साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इसके साथ ही, सफाई कर्मियों को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, और कई सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top