कश्यप सन्देश

15 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूरी व्यवस्था रिश्वतखोरी में डूबती जा रही है: श्यामलाल निषाद”गुरुजी”

सुलतानपुर, 02 अक्टूबर 2024:विकास खंड जयसिंहपुर के मधुबन गांव में मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में शिक्षा जागरूकता/मोस्ट बहुजन जोड़ो मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व शैलेन्द्र निषाद ने किया और विजयभान निषाद के संरक्षण में सर्वसम्मति से मनीष निषाद को जयसिंहपुर ब्लॉक का मोस्ट आईटी प्रमुख चयनित किया गया।

इस अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल “गुरुजी” ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कई वर्षों से राजनीति में नैतिकता और अनैतिकता के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। चुनावों में अनैतिक हथकंडे अपनाना अब फैशन बन चुका है। पूरी व्यवस्था धीरे-धीरे रिश्वतखोरी में डूब रही है। उन्होंने चेताया कि अगर राजनीति में नैतिकता को पुनः स्थापित करने के लिए जल्द ही ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कार्यक्रम में मोस्ट प्रदेश प्रमुख जीशान अहमद, कैप्टन मोस्ट रक्षक दल लाल बादशाह निषाद, गणेश निषाद, मनोज निषाद, राकेश कुमार, संत्री प्रसाद, अरविंद यादव, राम अचल निषाद, ओम प्रकाश, हरीराम निषाद, बरसाती निषाद, गोपीचंद, सभाजीत निषाद, शेर बहादुर निषाद, राम करण निषाद, नंदलाल निषाद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता, सुलतानपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top