कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नव निर्वाचित समाज के सांसद विधान परिषद का लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ।

लखनऊ सहकारिता भवन के सभागार में अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप समता एकता महासभा के तत्वाधान में मेधावी छात्रों एवं नवनिर्वाचित लक्ष्मीकांत निषाद सांसद किरणपाल कश्यप सदस्य विधानपरिषद् का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार एडवोकेट पूर्व विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी लालता प्रसाद निषाद विधायक सामाजिक नेता ने अध्यक्षता किया।विशिष्ट अतिथि विशंभर प्रसाद निषाद पूर्व सांसद चौधरी लोटनराम निषाद राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा, कैलाश नाथ निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ एन ए एफ उत्तर प्रदेश,महेंद्र निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वहारा विकास पार्टी, कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर ठाकुरदीन निषाद, सहसंयोजक /संचालन रमेश चंद्र निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ ने किया। सांसद पप्पू निषाद का 51 किलो की बड़ी माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात कैलाश निषाद ने कहा कि निषाद समाज का कोई भी धर्मशाला छात्रावास लखनऊ में विभिन्न जिलों से लोग आते हैं वह इधर उधर भटकते हैं उन्हें रुकने की परेशानी उठानी पड़ती है इस पर लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद सांसद ने कहा लखनऊ में छात्रावास धर्मशाला बीमारी के इलाज के लिए मैं अपने निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं इस पर राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र निषाद ने गेस्टहाउस छात्रावास के लिए जमीन दान करूंगा इसके उपरांत नव निर्वाचित मुख्य सचेतक विधान परिषद किरण पाल कश्यप ने कहा कि लखनऊ में हमारा आवास समाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। अगली कड़ी में मेधावी छात्र क्षत्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर वरिष्ठ अधिवक्ता सी बी सिंह निषाद के पुत्र विराट सिंह निषाद एडवोकेट ने राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण किया उनको भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉक्टर डॉ डी आर वर्मा राजू कश्यप देवी प्रसाद निषाद, शिवकुमार निषाद,रघुवीर वर्मा जिला पंचायत सदस्यआगरा राधेश्याम निषाद बलिया रामजी साहनी पत्रकार राजबहादुर् धुरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top