कश्यप सन्देश

11 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बुन्देलखंड प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रायकवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं :संतोष रायकवार, ब्यूरो इंचार्ज, झांसी, कश्यप संदेश

आदरणीय जिला अध्यक्ष जलाचंल प्रगति पथ, झांसी, एडवोकेट मुकेश रायकवार जी को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई! यह नई जिम्मेदारी समाज के उत्थान एवं हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज राष्ट्रीय नेतृत्व एवं माननीय उदय राज जी का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हमारे जिलाध्यक्ष जी का चयन किया।

एडवोकेट मुकेश रायकवार जी जिस जोश और जुनून से समाजहित में योगदान दे रहे हैं, उसी ऊर्जा के साथ हम सभी उनके नेतृत्व में बुंदेलखंड के हर सीमांत जिले, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में, जलाचंल प्रगति पथ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगे।

पड़ेगा समाज, बढ़ेगा समाज।
जय जलाचंल!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top