कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

रीवा के ग्राम रहठ में केवट समाज के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर, न्याय की मांग

दिनेश कुमार मल्लाह, ब्यूरो इंचार्ज, सतना, मध्य प्रदेश, कश्यप संदेश

रीवा जिले के हुजूर तहसील के ग्राम रहठ में केवट समाज, जो पीढ़ियों से तालाबों की मेंड़ों पर अपने घर बनाकर जीवन यापन कर रहा था, अचानक सरकारी कार्रवाई का शिकार हो गया। केवट समाज के लोग सिंघाड़े की फसल उगाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह उनका पुश्तैनी काम है, जिसे वे कई पीढ़ियों से करते आ रहे हैं।

09-10-2024 को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के प्रशासन ने ग्राम रहठ में 10 से अधिक परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला दिया, जिससे उनका घर, उनकी संपत्ति, और जीवन यापन का साधन तहस-नहस हो गया। पीड़ित परिवारों में रामलखन केवट, अशोक केवट, जगदीश केवट, नंदलाल केवट, मुन्नालाल केवट, मोलई केवट, रामफल केवट, संजय केवट और गायत्री केवट शामिल हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह की कार्रवाई करना गैरकानूनी है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

अब सरकार और प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि इस मामले में उचित जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि गरीब केवट समाज के लोगों को न्याय मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top