कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बहुजन समाज पार्टी के नए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गौतम

जय प्रकाश गौतम बीएसपी कानपुर नवागत  जिला अधक्ष

आज दिनांक 22.12.2024 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर जनपद कानपुर नगर का जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार कप्तान जी को बदलकर अब कानपुर नगर के नए जिला अध्यक्ष श्री जय प्रकाश गौतम जी को बनाया गया है भारत सरकार के गृहमन्त्री मा. श्री अमित शाह जी के द्वारा संसद सदन में भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मा. जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर को ज्ञापन देने के संदर्भ में जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ज्ञापन देने की रूप रेखा पर विचार किया गया। जिसमें आज की बैठक में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी श्री प्रवेश कुरील, श्री अनिल पाल, श्री बी०पी० अम्बेडकर, श्री रामशंकर कुरील, जिला प्रभारी श्री रामनारायण निषाद, श्री पंकज जगत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुल्दीप भौदरिया व मिश्रिख के प्रत्याशी श्री बीआर अहिरवार जी की उपस्थिति में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का समस्त पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किय । प्रमुख रूप से मौजूद मो० आमीन मुन्ना जिला उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुशवाहा जिला महासचिव, श्री सौरभ गौतम जिला सचिव श्री रवि गुप्ता व विधानसभा कमेटी में श्री अनिल शाक्या, श्री राजकमल बाल्मीकि, श्री सूरज गौतम, श्री रमेश पाल, श्री अमरजीत सिंह, श्री नरेश कुरील आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top