कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर में पान मसाला कारोबारियों के पलायन पर सांसद रमेश अवस्थी ने GSTअधिकारीयों की बैठक

कानपुर नगर में पान मसाला कारोबारियों के संभावित पलायन की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज सांसद रमेश अवस्थी ने अपने निवास पर जीएसटी अधिकारियों राम सनेही विद्यार्थी,शशांक शेखर मिश्रा के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर के लिए व्यापारियों का पलायन बेहद चिंताजनक है। इससे न केवल नगर की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ सकती है।
सांसद अवस्थी ने अधिकारियों से पूछा कि पिछले दो महीनों से पान मसाला कारोबारियों पर चल रही जांच और कार्रवाई के बावजूद प्रदेश के राजस्व में क्या कोई वृद्धि हुई है? उन्होंने कहा कि अगर इन कार्रवाइयों से राजस्व में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है, तो यह स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पान मसाला कारोबारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की जाए और उनकी समस्याओं का हल निकाला जाए। सांसद ने कहा कि व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
सांसद रमेश अवस्थी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और कानपुर के जिलाधिकारी से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के पलायन से कानपुर नगर की आर्थिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में कमी आएगी।
उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए एक सहयोगी और सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगर के विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी आवश्यकता जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top