कश्यप सन्देश

14 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

उन्नाव में निषाद पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व्यासमुनि का भव्य स्वागत

उन्नाव: निषाद पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व्यासमुनि का उन्नाव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में व्यासमुनि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी समाज के हर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में निषाद समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और पार्टी के सिद्धांतों पर अडिग रहने की अपील की।कार्यक्रम में जिला प्रभारी कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर निषाद सह कोऑर्डिनेटर रामखेलावन निषाद बालचंद निषाद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top