कश्यप सन्देश

26 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा लावारिस शवों हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि समारोह

कानपुर गांधी प्रतिमा स्थल फूल बाग में यह एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय कार्य है जो समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराना न केवल धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानवीय करुणा और इंसानियत की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

धनीराम पैंथर और उनकी समिति ने 2009 से अब तक 16,000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर एक प्रेरणादायक कार्य किया है। इस पहल में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि इंसानियत किसी धर्म-जाति की सीमाओं में बंधी नहीं होती।

ऐसे संगठनों को समर्थन और सहयोग मिलना चाहिए ताकि वे आगे भी इस तरह के पुण्य कार्य कर सकें। इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी लोगों ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया है। इस अवसर पर पूरी विधायक सतीश निगम धनीराम पैंथर छोटू पैंथर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि समारोह आए हुए आगंतुकों व गढ़मन्यु द्वारा मोमबत्ती जलाकर वह पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top