कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

वीरसेन व रामाशीष चौधरी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि : बिहार निषाद संघ

ए. के. चौधरी, प्रमुख – कश्यप सन्देश, बिहार

पटना। पुनाईचक स्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में संघ के संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय वीरसेन की 41वीं तथा पूर्व प्रधान महासचिव स्वर्गीय रामाशीष चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों दिवंगत निषाद नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ई. हरेंद्र प्रसाद निषाद ने कहा कि स्व. वीरसेन एक प्रतिष्ठित लेखक, पत्रकार व स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पटना के काजीपुर मुहल्ला स्थित मछुआटोली के निवासी थे और बिहार में हिंदी सेवा के लिए वर्ष 1981 में मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा द्वारा राजकीय सम्मान से सम्मानित किए गए थे। उनकी पुत्रवधू और प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा देवी ने बताया कि वे “निषादवाणी” पत्रिका के माध्यम से वर्षों तक समाज की आवाज बनते रहे।

कार्यकारी प्रधान महासचिव धीरेन्द्र निषाद ने बताया कि स्व. वीरसेन ने “राष्ट्र के कर्णधार”, “मल्लाह, मुजरिम कौन”, “दुखी बिहार”, “अरमानों की आंधी” और “हमारी जीत” जैसी कई प्रेरणादायी पुस्तकें लिखीं। वहीं प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि स्व. रामाशीष चौधरी ने निषाद समाज के अधिकारों के लिए बड़े आंदोलनों और रैलियों का नेतृत्व किया और समाज को न्याय दिलाने के लिए सतत संघर्ष किया।

बैठक में संगठन विस्तार, कोष संग्रह और निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में लव किशोर निषाद को प्रदेश महासचिव तथा कैलास प्रसाद को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

इस मौके पर लालबहादुर विंद, श्रवण सहनी, रामजी चौधरी, गंगा चौधरी, शंकर चौधरी, कैलास सहनी, सुनील चौधरी, केदार सिंह, मदन प्रसाद सिंह, अभिमन्यु प्रसाद सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top