कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

जनपद सीतापुर में धुरियासमाज का चिंतन शिविर सम्पन्न

सीतापुर। कश्यप सन्देश।मनीष धुरिया :पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद सीतापुर का धुरिया चिंतन शिविर (61) दिनांक 26 अक्टूबर 2025, रविवार को श्री सिद्धि विनायक मैरिज लॉन, लोहार बाग में सम्पन्न हुआ।

वयोवृद्ध समाजसेवी वैद्य बिन्द्रा प्रसाद धुरिया ने अध्यक्षता की तथा आयोजन शरामलखन धुरिया भाजपा नेता व पूर्व सभासद  आशुतोष धुरिया उर्फ मोनू आर्या की देखरेख में हुआ। सीतापुर की सभी तहसीलों, नगर क्षेत्र, लखीमपुर-खीरी, लखनऊ व हरदोई से प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में सभासद किशोरी लाल धुरिया, धीरेश धुरिया कांग्रेस नेता, एडवोकेट संदीप धुरिया सपा नेता, मनोज कुमार गोंड मास्टर साहब गाजीपुर वाले सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। धुरिया जनजातीय परंपरा के अनुसार सुश्री नीलम गोंड द्वारा हल्दी-चावल तिलक कर सेवा जोहार किया गया। बड़ा देव पूजन, आरती सहित पुरखों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सुमधुर पकवान के साथ प्रथम सत्र सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक सशक्तिकरण और जनजातीय अधिकारों पर विचार हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top