कश्यप सन्देश

20 February 2026

ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री से कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की भेंट

कानपुर। कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिवराम सिंह ने कानपुर दक्षिण क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, बिजली तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनहित के प्रति संवेदनशील है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top