
बरुआसागर (झांसी)। केएनबीएस बुंदेलखंड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष रायकवार उन्नाव बनगुवां में भाई राजू रायकवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधान जी व समाज की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रायकवार ने झांसी-बुंदेलखंड क्षेत्र में सामाजिक सहयोग की पुरानी परंपराओं को याद किया। उन्होंने बताया कि जब बेतवा नदी पर पुल नहीं था, तब नाव ही एकमात्र सहारा थी और हिमांशु सक्सेना के पिता स्व. सक्सेना बाबूजी ने मछुआरा समाज को हर संभव सहयोग दिया।
डॉ. रायकवार ने ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व को नमन करते हुए कहा कि रायकवार समाज उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। समारोह में आचार्य जयशंकर कश्यप, गोविंद सिंह, मिनी अभय कड़ा व भोले रायकवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


