कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

योगी आदित्यनाथ और डॉ. संजय निषाद द्वारा निषादों के आरक्षण के वादे आज भी अधूरे : मुकेश साहनी

लखनऊ की ऐतिहासिक धरती से आयोजित प्रेस

वार्ता में मुकेश साहनी , राष्ट्रीय अध्यक्ष विकासशील इंसान पार्टी ने कहा कि निषाद समाज के आरक्षण को लेकर किए गए वादे आज भी अधूरे हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार और संजय निषाद द्वारा निषाद समाज के अधिकारों, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। इससे समाज में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।
मुकेश साहनी ने स्पष्ट किया कि निषाद समाज अब अपने हक़ और अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी क्रम में VIP पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिनों की निर्णायक यात्रा निकाले जाने की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य समाज को जागरूक करना और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब जागरूक, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति सजग है तथा अपने हक़ की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top