पटना, 18 जुलाई 2026 (शनिवार): बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने 182 बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चाँदमारी रोड, गली नंबर-1, पटना में निषाद समाज के मतदाताओं से मुलाकात कर आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में निषाद समाज के अनेक प्रमुख एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आगामी चुनाव और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बिहार निषाद संघ के प्रधान महासचिव श्री धीरेन्द्र कुमार निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम जतन चौधरी तथा प्रदेश महासचिव श्री अखिलेश कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त समाज के कई गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें श्री उमेश चौधरी, श्री रितेश कुमार, श्री सूर्य प्रकाश तथा श्री चेतन नारायण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित नेताओं ने समाज के लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।