कानपुर 6 June 2026

कानपुर के फजलगंज स्थित एक धर्मशाला में जीएसटी विभाग की ओर से 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त हरेंद्र कुमार गोंड ने स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को जीएसटी 2.0, आईटीसी (Input Tax Credit) और ई-वे बिल से जुड़े नए नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने शहर के छोटे व मध्यम कारोबारियों को बिना देरी किए जीएसटी पंजीकरण कराने पर जोर दिया। व्यापारियों ने भी अपनी व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिस पर विभाग ने जल्द से जल्द तकनीकी दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।