लखनऊ। मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2026 को छठे 'विश्व आदिवासी दिवस' एवं 'जनजातीय गौरव सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल 'आदिवासी जन जागरण पदयात्रा' भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियाँ पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

पदयात्रा और मुख्य समारोह का विवरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे गवारी चौराहा से 'आदिवासी जन जागरण पदयात्रा' का शुभारंभ होगा, जो हुसरिया चौराहा (गोमती नगर) स्थित हिंदी मीडिया सेंटर पर जाकर संपन्न होगी। इसके पश्चात, गोमती नदी के पावन तट पर स्थित हिंदी मीडिया सेंटर के सभागार में मुख्य समारोह और सामाजिक एकता पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

देशभर से जुटेंगे प्रबुद्ध चिंतक और अतिथि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधार रहे प्रसिद्ध सामाजिक चिंतक श्री नरेन्द्र गौड़ उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथियों में मुंबई से सामाजिक चिंतक श्री सुरेंद्र कुमार बालकृष्ण गोंड, दिल्ली से अखिल भारतीय कहार धुरिया गोंड महापंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश चंद्र गोंड और ललित कला अकादमी (उ.प्र.) के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कश्यप शामिल होंगे। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा समाज की एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

विशिष्ट विभूतियों का होगा सम्मान मूलवासी समाज के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में साहित्यिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रबुद्ध लोगों को 'जनजातीय गौरव सम्मान' से नवाजा जाएगा। समारोह में मुंबई से विशेष अतिथि श्री सूर्य नारायण धुरवंशी, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर से भारतीय आदिवासी कश्यप निषाद संघ के सचिव श्री लालमनी कश्यप, श्री गया प्रसाद धुरिया, श्री दयाराम सिंह गोंड, डॉ. बिंद्रा प्रसाद धुरिया, और कानपुर से आदिवासी चिंतक श्री मनोज कुमार गोंड उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश भर से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता जैसे श्रीमती नीलम गोंड (सीतापुर), देवेंद्र कश्यप (अटारिया), राम आसरे गोंड (जौनपुर), डॉ. राज मोहन निषाद, दिनेश कश्यप, ई. ठाकुर दीन, राजेश कश्यप, ब्रज मोहन कश्यप और कैलाश निषाद सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समारोह के संयोजक इंजीनियर एस. एन. कश्यप ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कश्यप, निषाद, गोंड और कहार आदि मूलवासी समुदायों को एक मंच पर लाकर उनमें शैक्षिक, सांस्कृतिक और आर्थिक चेतना जागृत करना है। समिति के महामंत्री डॉ. जय प्रकाश सिंह ने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब तीनों समाज एकजुट होकर सरकार में अपनी आनुपातिक हिस्सेदारी और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें।

इस भव्य समारोह में लखनऊ के अलावा समीपवर्ती जिलों जैसे बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या और हरदोई से हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे।

प्रेषक: सुधीर कुमार (सुनील) उप मंत्री,

मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति, उ.प्र.