कश्यप सन्देश

14 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका में वेसाक उत्सव मनाया जा रहा है

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका में वेसाक उत्सव मनाया जा रहा है

श्रीलंका में बुद्ध पूर्णिमा के महत्वपूर्ण अवसर पर वेसाक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव बौद्ध धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे बुद्ध के जन्म, बोध, और महापरिनिर्वाण के स्मरण में मनाया जाता है। वेसाक पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका के बौद्ध देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, ध्यान, और […]

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका में वेसाक उत्सव मनाया जा रहा है Read More »

समाचार, , , , , ,

सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में स्थानीय लोगों के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के तख्‍तसांग गोम्‍पा में सेना ने स्थानीय लोगों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजित किए गए। उत्सव की शुरुआत एक व्यापक चिकित्सा शिविर से हुई। यहां डॉक्‍टरों ने मरीजों को नि:शुल्‍क चिकित्सा जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। शिविर का उद्देश्य समुदाय की

सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में स्थानीय लोगों के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा Read More »

समाचार, , , ,
Scroll to Top