
मऊ।
भारतीय जनता पार्टी मऊ के जिला प्रभारी रमेश सिंह एवं बलिया जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती केतकी सिंह का मऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मऊ के जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पीयूष साहनी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान जिले की जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मऊ जिले की समस्याओं से दोनों नेताओं को अवगत कराया, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया।
नेताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।