कश्यप सन्देश

7 April 2026

ट्रेंडिंग

कानपुर सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई महाराजा निषादराज एवं महर्षि कश्यप जयंती

कानपुर। 5 अप्रैल 2026, दिन रविवार को महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयंती समारोह एवं भंडारे का आयोजन एकलव्य जन कल्याण महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा निषाद पार्क, गंगा बैराज, नवाबगंज, कानपुर नगर में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने आराध्य महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज की एकता, शिक्षा तथा राजनीतिक भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा० अमर पाल सिंह लोधी (आईआरएस) एडिशनल कमिश्नर, भारत सरकार के अनुपस्थित रहने के कारण उनके स्थान पर मुख्य अतिथि के रूप में चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत लोधी द्वारा महाराजा गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के लोगों ने महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप जी की आरती कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए बच्चों एवं उनके अभिभावकों से यह संकल्प दिलाया कि चाहे दिन में एक समय भोजन करना पड़े, लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार अवश्य दें, जिससे समाज प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सके।
विशिष्ट अतिथि मा० राम कुमार पूर्व विधायक ने समाज के लोगों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि स्वजातीय लोगों के बीच रोटी-बेटी का संबंध अधिक से अधिक बढ़ाना चाहिए,और वर्तमान सरकार 5अप्रैल को निषाद राज एवं महर्षि कश्यप जी की जयंती पर पूर्व की भांति सरकारी अवकाश मांग की,जिससे सामाजिक एकता मजबूत हो। इसी क्रम में वीरांगना स्व० फूलन देवी की बहन एवं सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुकमिणी देवी ने समाज की नारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि समाज की बहन-बेटियों को अपने नैतिक अधिकारों के लिए आगे आना होगा, तभी समाज का समग्र कल्याण संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा० बृजभूषण राजपूत विधायक चरखारी, महोबा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर संगठित रहना होगा और राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ानी होगी, क्योंकि समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
राम नारायण निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों को अपने इतिहास और पूर्वजों के आदर्शों को जानना और अपनाना चाहिए, तभी समाज को सही दिशा मिल सकती है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० सुखलाल निषाद ने की। उन्होंने कहा कि समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा तथा कुरीतियों से दूर रहकर समाजहित में कार्य करना होगा। इस अवसर पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं महासभा द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राम सजीवन निषाद (लाला) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का महासभा द्वारा भव्य स्वागत कर उन्हें माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर अर्चना निषाद, किरन रमेश वर्मा, अंजिला वर्मा, श्रीमती किरन लोधी निषाद, शशी वर्मा, गीता निषाद, रमेश चन्द्र निषाद, बृज नारायण निषाद (छम्मी एड०), राज कुमार निषाद, राम विलास निषाद, देवी प्रसाद निषाद, आकाश वर्मा, श्रवण निषाद, राम बाबू निषाद, अरविन्द निषाद, कै० राम आसरे, एड० नीरज निषाद, देशराज निषाद, एड० सिपाही लाल, दिलीप निषाद मल्हू, राम स्वरूप, टेकचन्द्र कश्यप, रमेश गीतेश, अवधेश चन्द्र निषाद, अरूणेश चन्द्र निषाद, विवेक प्रसाद, संदीप दीपू, शिव शंकर, महेन्द्र, विनोद, गोविन्द, राजकुमार एड०, राकेश, पत्रकार राजेश कश्यप, प्रमोद गौड़िया,सहित बड़ी संख्यामहिलाओं तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन एवं सपा यू पी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रुक्मणी  देवी निषाद ने निषाद राज -महर्षि कश्यप जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर लिया आशीर्वाद।उद्योगपति शुरेश कश्यप, सपा नगर अध्यक्ष राजेश कश्यप, मुकेश कश्यप, दीपक, पत्रकार रामजी साहनी

एड रामकुमार पूर्व विधायक ने चरखारी महोबा विधायक मुख्यतिथि बृजभूषण राजपूत लोधी का अभिवादन करते बगल में मंच पर बैठी कल्याण पुर विधायिका नीलिमा कटियार, सुनील वर्मा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top