कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

ईटौरा देवी मेला का शुभारंभ: सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक: कै0जगदीश चंद्र कश्यप, ब्यूरो कश्यप संदेश, आगरा

आगरा, भारत – ऐतिहासिक ईटौरा देवी मेला का आयोजन एक बार फिर से आगरा से 10-12 किलोमीटर दूर ग्वालियर रोड स्थित इतौरा गांव के पवित्र प्रांगण में किया जा रहा है। यह मेला निशाद कश्यपc समाज के लिए अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व रखता है। समाज के लोगों का मानना है कि इस मेले की परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। खासकर शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथियों पर समाज अपनी कुल देवीमहालक्ष्मी, महाकाली और महासती की विशेष पूजा-अर्चना करता है।

यह पारंपरिक मेला उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, और दिल्ली से हजारों लोगों को आकर्षित करता है। मेला केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक मेल-जोल और सद्भाव का अवसर भी है। समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं, परिवार और मित्रों से मिलते हैं, और आपसी विवादों का समाधान खोजने के लिए चर्चा करते हैं। समाज के वरिष्ठ और बुद्धिजीवी सदस्य इन विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मेले की एक प्रमुख विशेषता समाज के योग्य वर-वधुओं का परिचय समारोह है। निशाद कश्यप समाज के कई परिवार इस मेले में अपने बच्चों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में आते हैं। पुराने समय में यह मेला 10-12 दिनों तक चलता था, जिसमें लोग दूर-दूर से आते थे और अपने परिवारों के साथ रहते थे। मेले में ही विवाह संबंध तय किए जाते थे और समाज के वरिष्ठों की उपस्थिति में विवाह संपन्न होते थे।

इतौरा देवी मेला ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि समाज के पूर्वज ही सामूहिक और दहेजरहित विवाहों की परंपरा के प्रवर्तक थे। यह परंपरा आधुनिक सामूहिक विवाहों की नींव मानी जाती है

समापन समारोह:

ईटौरा देवी मेला समिति (निशाद कश्यप समाज) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय मेले का शुभारंभ ग्राम लड़मदा की प्रधान पूनम कश्यप द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में रात्रि को भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी को धन्यवाद दिया और समाज से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति का निरंतर निर्वहन करते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top