
नवागत प्रदेश अध्यक्ष- हरिशंकर
जिला क्राइम रिपोर्ट — मनीष कुमार धुरिया
सीतापुर। आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक फाउंडेशन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत हरीशंकर को उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
फाउंडेशन दिव्यांग, निराश्रित, वृद्ध, गरीब एवं अनाथ जनों के हित में कार्यरत है। प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया गया। इसी क्रम में हरीशंकर को प्रदेशाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद हरीशंकर ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में दिव्यांग, निराश्रित, वृद्ध एवं अनाथ व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और अधिकारों का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से दिलाया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हरीशंकर को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फाउंडेशन प्रदेश भर में और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनहितकारी भूमिका निभाएगा।


