
सुल्तानपुर।
जनपद सुल्तानपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षक मा. श्याम लाल निषाद (गुरु) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र के निषाद समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
श्याम लाल निषाद (गुरु) लंबे समय से मोस्ट संगठन के माध्यम से जल संरक्षण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से सुल्तानपुर जनपद में निषाद समाज की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
समाज के लोगों का कहना है कि गुरुजी ऐसे प्रमुख व्यक्तित्व हैं जिन्होंने सुल्तानपुर के निषाद समाज की आवाज को मजबूती से मंच प्रदान किया और समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि गुरुजी के अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों के लिए प्रभावी आवाज उठाई जाएगी।


