कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

यतेन्द्र मेहरा

हरिओम कश्यप को न्याय: भूख हड़ताल के बाद दबंगों से जमीन मुक्त, प्रशासन का त्वरित कदम

हरिओम कश्यप को न्याय: भूख हड़ताल के बाद दबंगों से जमीन मुक्त, प्रशासन का त्वरित कदम

यतेन्द्र मेहरा, ब्यूरो, मेरठ मंडल, कश्यप संदेश मेरठ मंडल, से “कश्यप संदेश” के ब्यूरो प्रमुख यतेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में हरिओम कश्यप की भूख हड़ताल को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। हरिओम कश्यप ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठाते हुए गांधीजी […]

हरिओम कश्यप को न्याय: भूख हड़ताल के बाद दबंगों से जमीन मुक्त, प्रशासन का त्वरित कदम Read More »

समाचार, , , ,
मैनपुरी में हरिओम कश्यप की भूख हड़ताल समाप्त

मैनपुरी में हरिओम कश्यप की भूख हड़ताल समाप्त

यतेन्द्र मेहरा, ब्यूरो, मेरठ मंडल, कश्यप संदेश मैनपुरी तहसील के गाँव लालपुर साथनी, पोस्ट ओडानी मुंडेल, थाना दन्नाहार में हरिओम कश्यप अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। दबंगों के खिलाफ मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद, उन्हें कानून का कोई भय नहीं था।

मैनपुरी में हरिओम कश्यप की भूख हड़ताल समाप्त Read More »

समाचार, , , , , ,
Scroll to Top