कश्यप सन्देश

28 April 2025

ट्रेंडिंग

फूलन देवी की हत्या की CBI जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री को भेजा गया पत्र
शेर सिंह राणा की खुली आज़ादी पर बिहार निषाद संघ का फूटा ग़ुस्सा: फुलन देवी हत्याकांड पर उठी फांसी की मांग
जबलपुर में निषादराज जयंती पर ग्वारीघाट में भव्य आयोजन
औरैया नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा, राजा निषाद एवं महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
फतेहपुर में निषाद-गुह एवं महर्षि कश्यप जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

हरिओम कश्यप को न्याय: भूख हड़ताल के बाद दबंगों से जमीन मुक्त, प्रशासन का त्वरित कदम

यतेन्द्र मेहरा, ब्यूरो, मेरठ मंडल, कश्यप संदेश

मेरठ मंडल, से “कश्यप संदेश” के ब्यूरो प्रमुख यतेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में हरिओम कश्यप की भूख हड़ताल को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। हरिओम कश्यप ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठाते हुए गांधीजी के अहिंसा मार्ग पर चलते हुए भूख हड़ताल शुरू की थी।

“कश्यप संदेश” और यतेन्द्र मेहरा ने इस मामले को न केवल समाचारों में जगह दी, बल्कि प्रशासन पर न्याय दिलाने का दबाव भी बनाया। उनकी इस मुहिम का परिणाम यह हुआ कि उपजिलाधिकारी अनुज ने हरिओम कश्यप को आश्वासन दिया कि उनकी जमीन को दबंगों से मुक्त कराया जाएगा और उनकी सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक आश्वासन के बाद हरिओम कश्यप ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की।

आज, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हरिओम कश्यप की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें वापस सौंप दी। इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर हरिओम कश्यप ने “कश्यप संदेश” और यतेन्द्र मेहरा का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी।

स्थानीय लोगों और हरिओम कश्यप के समर्थकों ने इस घटना को न्याय की जीत के रूप में देखा और प्रशासन के त्वरित कदम की सराहना की। यह घटना क्षेत्र में दबंगई के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी न्याय प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top