ग्रापए पत्रकारों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेगा मुलाकात: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह
विंध्याचल।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (ग्रापए) की प्रांतीय कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक धार्मिक नगरी विंध्याचल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र नाथ सिंह ने की।बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि जनपद एवं तहसील इकाइयों का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाए। […]
