कश्यप सन्देश

19 September 2025

ट्रेंडिंग

सिंचाई विभाग उ.प्र. ने गंगा नदी के बायें तट पर मार्जिनल बाँध निर्माण की दिशा में बढ़ाई बड़ी पहल – पूर्व विधायक रामकुमार

उन्नाव, 11 सितंबर 2025।
गंगा नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से जनपद उन्नाव के शुक्लांगज नगर व कटरी क्षेत्र में रहने वाले 2,87,525 नागरिकों तथा 3,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश ने आशा की किरण जगाई है। विभाग ने गंगा नदी के बायें तट पर शुक्लागंज नये पुल से जाजमऊ पुल तक मार्जिनल बाँध बनाने के लिए आवश्यक सर्वेक्षण एवं कार्ययोजना प्रारंभ कर दी है।

यह पहल याचिका संख्या 129/2025 के अंतर्गत की जा रही है, जिसे माननीय सदस्य विधानसभा श्री अमिताभ बाजपेई द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था। निरीक्षण के दौरान याचिकाकर्ता रामकुमार, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एवं पूर्व विधायक उन्नाव, मुख्य अभियन्ता एच.एन. सिंह, अधीक्षण अभियन्ता ओ.पी. वर्मा, अधिशासी अभियन्ता गगन कुमार, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण में लिए गए प्रमुख निर्णय:

✔ गंगा नदी में जमा बालू को हटाकर उसे बायें तट पर भराव कर मार्जिनल बाँध की नई संरेखण रेखा तय की जाएगी।
✔ राजस्व अभिलेखों के आधार पर नदी तल की पैमाइश कर सीमांकन किया जाएगा।
✔ अवैध अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

सिंचाई विभाग का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ कृषि और आजीविका को स्थायी लाभ दिया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top