कश्यप सन्देश

19 September 2025

ट्रेंडिंग

मुन्नी देवी के घर पर फायरिंग, भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमला, दहशत का माहौल

कानपुर, चकेरी।
चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया। भाजपा नेता पवन तोमर के घर पर अवैध हथियारों से फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार ने थाना चकेरी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थिनी मुन्नी देवी पत्नी बृजतारण सिंह तोमर निवासिनी 36 नेताजी नगर, पीएसी रोड, थाना चकेरी कानपुर नगर की निवासी हैं। पीड़िता ने आरोप लगया है कि कल रात तकरीबन 9:30 बजे के करीब सुरेन्द्र यादव फौजी निवासी गांधीग्राम थाना चकेरी, नीलू बाथम कांशीराम हास्पिटल के पास गौरव शर्मा निवासी लाल बंगला व कुछ अज्ञात साथियों के साथ मेरे घर पर अवैध हथियारो के साथ फायरिंग कर हमला कर दिया मेरे घर में बच्चे डर गये और हम भी जान बचाने के लिए घर का दरवाजा बन्द कर लिया। मेरे बेटे पवन तोमर को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले उन्होने फोन पर गाली गलौज की जिसकी रिकार्डिंग पुलिस को सौपी दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव फौजी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ चकेरी थाने में पहले से ही भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 302 व 307 सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में सनिगवां चौकी प्रभारी ने दो महीने पहले उसे जेल भेजा था।

घटना के बाद पीड़िता मुन्नी देवी ने थाना चकेरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर धारा 173 बी एन एस एस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्र.सू.रि. सं.0601 दिनांक 13/09/2025 को 17:33 बजे दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराएँ 191(2), 131 और 351(2) के तहत विधिक कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

थाना चकेरी  एस एच ओ ने बताया की इन धाराओं में अभियुक्त की नहीं हो सकती है पुलिस ने आरोपियों की हथियारों की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पीड़ित परिवार को आवश्यक संरक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top