कश्यप सन्देश

17 April 2026

ट्रेंडिंग

पूज्यनीय ‘अम्मा’ के दिव्य दर्शन व मछुवारों की समस्याओं पर हुआ विचार मंथन:पूर्व विधायक रामकुमार

केरल दिनांक 13-अप्रैल -2026 को अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति के 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने माता अमृतानंदमयी देवी के आश्रम अमृतापुरी आश्रम में उनके दिव्य दर्शन, भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में केरल सहित अन्य राज्यों के मछुवारों की समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने मछुवारों को डीजल सामान्य दर पर उपलब्ध कराने तथा विदेशों में बंद भारतीय मछुवारों की शीघ्र रिहाई की मांग उठाई। इस पर संबंधित मंत्री द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया, जिससे मछुआरा समाज में आशा एवं विश्वास का संचार हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top