कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पीसीएस दिवस -राष्ट्र निर्माण समारोह

कानपुर, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद कानपुर चैप्टर के तत्वाधान में शनिवार को पीसीएस दिवस समारोह मनाया गया। विकसित भारत 2047 में कंपनी सचिवों की भूमिका विषय पर चर्चा की गाई। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम कानपुर में कंपनी एकता और समर्पण का प्रमाण है। राष्ट्र निर्माण में कंपनी सचिवों को महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, कंपनी सचिवों को भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो रही है।

सीएस मनोज कुमार यादव ने स्टार्ट अप्स और एमएसएमई के गठन और अनुपालन प्रक्रियाओं में कंपनी साथियों के महत्व को बताया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आदर्शकांत ने जोर दिया कि सहाबर सुरक्षा केवल तकनीकी नहीं है बॉल्क एक व्यावसायिक अनिवार्यता है। संबंदनशील डेटा की सुरक्षा परिचालन निरंतरता सुनिश्चित करना ग्राहकों के विश्वास और प्रतिस्पर्धी लाभ के लिए आवश्यक है। संस्था की अध्यक्ष की रीना उपस्थित लोगों का स्वागत किया की वैभव अग्निहोत्री, आशीष बंसल, मनीष कुमार पाल, जागृति मिश्रा, वैभव गुप्ता, हेमंत सजनानी,भूपेश साहू मनीष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top