कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कालू बाबा की जयंती

अजमेर:- (अनिल मेहरा)गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेहरा कीर कहार कश्यप केवट भोई निषाद उपसमाज की जातियों ने अजमेर पुष्कर नसीराबाद किशनगढ़ ब्यावर में कुलगुरु कालु बाबा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई सभी जगह बाबा की ज्योत भंडारे आदि का आयोजन किया गया
मीडिया प्रभारी अनिल मेहरा ने बताया मुख्य कार्यक्रम पुष्कर स्थित समाज के मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया समाज की ओर से रात्रि में बाबा का जागरण और सुबह कलश यात्रा भंडारे सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सीताराम बाथम, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद प्रकाश मेहरा, आरक्षण संघर्ष समिति के उमाशंकर कहार, मदन लाल मेहरा ,एडवोकेट दिनेश मेहरा, डॉ गणेश कीर, खुबाराम मेहरा आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट कर सरकार से केवट बोर्ड मे नियुक्ति कराने और विधानसभा उपचुनावो में समाज बाहुल्य क्षेत्र देवली उनियारा से समाज के व्यक्ति को टिकट दिलाकर
और जिताकर विधानसभा भेजना की बात कही
इस अवसर पर हरचंद मेहरा, गोपाल कहार, नरेश कहार, महेश कहार, शंकर मेहरा, घनश्याम कहार,अनिल कश्यप प्रवीण मेहरा, आदि कई समाज बंधु उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top