कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

एमएलसी किरण पाल कश्यप को विधान परिषद में मुख्य सचेतक बनाए जाने से सपा नेताओं एवं निषाद कश्यप समुदाय में हर्ष की लहर

पूर्व एमएलसी किरण पाल कश्यप को विधान परिषद में मुख्य  सचेतकत नियुक्त किया गया

कानपुर रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया। पूर्व विधायक,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा ने श्री किरण पाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा, माननीय सदस्य विधानपरिषद को समाजवादी पार्टी का विधान परिषद में मुख्य सचेतक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं सपा अध्यक्ष अखलेश यादव का धन्यवाद किया
अखिल भारतीय लोधी निषाद कश्यप बिंद एकता समता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद किरणपाल कश्यप को विधानपरिषद में मुख्य सचेतक मनोनीत करने पर पूर्व विधायक अखिल भारतीय लोधी बिंद निषाद कश्यप एकता समता महासभा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार समेत अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है साथ ही साथ उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद भी दिया की पिछड़े समाज के व्यक्ति को पहले उन्होंने विधान परिषद भेजकर और अब मुख्य सचेतक बनाकर पिछड़ों की आवाज को मजबूत करने और पीडीए के नारे को और सार्थक करने का कार्य किया है जिसके लिए हम आपको कोटि कोटि धन्यवाद प्रेषित करते हैं निश्चित ही उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों में पिछड़े समाज का हाथ आपके साथ होगा किरण पाल कश्यप को मुख्य सचेतक नियुक्त होने पर पूर्व विधायक उदयराज यादव एकलव्य कुमार अभिजीत कुमार विशंभर नाथ प्रशांत कटियार पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि उन्नाव रमन पटेल पति पूर्व सपा प्रत्याशी नगर पालिका परिषद उन्नाव पूर्व प्रधान अकरम मनीष कुमार सैनी, अजय यादव, मोहित कश्यप, राज वर्मा संदीप सिंह, राहुल जस्टिन, नीरज निषाद, श्रीराम निषाद, शिवा कश्यप, बालेन्द्र निषाद, आदि नेपर हर्ष व्यक्त कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top