कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

ग्रा प ए आजीवन स्वर्गीय अरविंद गुप्ता जी के परिजनों के सहयोग के लिए दृढ़ संकल्पित–प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार

एटा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी,एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विनय सिंह के साथ एटा आकर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी इंदु गुप्ता को संगठन की तरफ से 10000 रू की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने शोक सांतिप्त परिवार को ढाढस बधाते हुए कहा के अरविंद गुप्ता की क्षतिपूर्ति तो करना संभव है लेकिन संकट की घड़ी में हमारा संगठन जीवन भर आपके साथ खड़ा रहेगा शासन प्रशासन से जो भी आर्थिक सहायता मिलती है अधिक से अधिक दिलाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए हमारे मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान कार्यवाही को एटा जनपद के पदाधिकारी गण के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे अरविंद गुप्ता के परिजनों को जब भी संगठन के सहयोग की आवश्यकता होगी हमारा संगठन आजीवन अरविंद गुप्ता के परिजनों के सहयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान कासगंज जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित एटा के महामंत्री अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पी एस राजपूत, कासगंज के जिला महामंत्री विशाल कुमार श्रोत्रीय, कासगंज के जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंघानिया, कासगंज के जिला कोसा अध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह गौर हाथरस के जिला महामंत्री आर्य व्रत पुरोहित के साथ स्वर्गीय पत्रकार एवं एटा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की आवास पर पहुंचे वैसे ही माहौल गमगीन हो गया सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी, संगठन के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला महामंत्री विशाल कुमार श्रोत्रीय कासगंज के जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंघानिया, कासगंज के जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित ने स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने 14 वर्षीय स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के पुत्र निखिल गुप्ता से परिवार के बारे में जानकारी ली तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के परिजनों में अरविंद गुप्ता के पिता श्री राम प्रकाश गुप्ता, बड़े भाई प्रदीप कुमार गुप्ता भामाशाह, सुनील कुमार गुप्ता भामाशाह, स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार का बेटा निखिल गुप्ता के अलावा उनके तमाम नाते रिश्तेदार उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ कुमार साथ में खड़े संगठन के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विनय सिंह, प्रदेश के प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ पुरोहित एवं अन्य पदाधिकारी गण रहे।
उसके उपरांतअलीगढ पहुंचने के बाद मुझे एवं मेरे साथ गए संगठन के संरक्षक डाक्टर विनय सिंह व प्रदेश प्रचार मंत्री ओम प्रकाश द्विवेदी को साल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही अलीगढ जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल गोविल ने अपनी इकाई की तरफ से प्रदेश संगठन के सहायतार्थ 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया. प्रदेश संगठन इसके लिए आभारी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top