कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सहकार भारती के प्रदेश मंत्री श्री कैलाश नाथ निषाद का बांगरमऊ में भव्य स्वागत

उन्नाव क्षेत्र स्थित बांगरमऊ क्षेत्र के गांव खैरुद्दीनपुर निवासी कैलाश नाथ निषाद को सहकार भारती उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम बार बांगरमऊ पहुंचने पर दर्जनों लोगो द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा मुंह मीठा कराकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बांगरमऊ के गांव खैरुद्दीनपुर निवासी कैलाश नाथ निषाद समाज सेवा के रूप में प्रदेश स्तर पर कई सामाजिक संगठनों में अग्रणी रूप से कार्य करते चले आ रहे जिससे प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है उनकी समाजसेवा के चलते सहकार भारती उत्तर प्रदेश के पांचवे अधिवेशन में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,प्रदेश महामंत्री अरविंद दिवेदी,संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने उन्हें उत्तर प्रदेश सहकार भारती का प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया जिसके बाद सोमवार को वह बांगरमऊ नगर पहुंचे तो हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित आदर्श अस्पताल परिसर में पंकज श्रीवास्तव,सोनेलाल निषाद,विनोद कुमार, श्रीकांत तिवारी,आर के मिश्रा दीपक निषाद आदि सहित दर्जनों लोगो ने एक साथ उनका मुंह मीठा कराकर व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस मौके पर उन्होंने सहकार भारती के माध्यम से आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी तथा बांगरमऊ क्षेत्र में लाभकारी योजनाओं एफ एफ पी ओ,एफ पीओ मत्स्य पालन सहकारी समितियां एवं स्वयं सहायता स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की अपील करते हुए सहयोग की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top