कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

रामलीला कमेटी सिधौली द्वारा निकली राम बारात

संदीप कश्यप/ब्यूरो चीफ सीतापुर कश्यप संदेश
आज 20-10-24को नगर सिधौली में रामलीला कमेटी की तरफ़ से भगवान श्री राम जी की भव्य विशाल बारात रामलीला मैदान सिधौली से निकल गई राम जी की बारात में डीजे गणेश काली माता मीरा कृष्ण जी श्रवण कुमार दुर्गा माता इंद्रजी जी हनुमान जी राम जी सीता मैया भारत शत्रुघ्न पात्र दिखाए गए

जिसमें उपस्थित रामलीला कमेटी सिधौली के अध्यक्ष नरेश चंद कनोडिया उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी प्रबंधक व महामंत्री संजय कनोडिया कोषाध्यक्ष हर्ष महेश्वरी मंत्री मनीष श्रीवास्तव सदस्य अमर सिंह पुष्कर गुप्ता शिवाकांत शुक्ला लाला रंजन शुक्ला सुनील श्रीवास्तव नीलू संदीप कश्यप उमेश बाजपेई मिलन सैनी व विश्व हिंदू परिषद के बच्चे बाजपेई
धर्मेंद्र सिंह अतुल तिवारी हरिओम शुक्ला अभिषेक कश्यप सूरज गुप्ता अजय गुप्ता टिंकू झुर्री गुप्ताआदि बहुत से राम भक्त राम जी की बारात में शामिल हुए नगर चौराहे पर कई जगह राम बारात का जगह-जगह पर फल केला बिस्किट पानी कोल्ड ड्रिंक की बोतल का वितरण किया गया किया गया नगर भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में वापस बारात आने के बाद भंडारे का वितरण कराया गया सिधौली पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा जो राम बारात नगर में निकलने में काफी सहयोग कराया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top