कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

तुरैहा मछुआ समाज की बैठक, समाज को संगठित और सशक्त करने पर जोर

सैदनगर: शनिवार को ग्राम सिगनखेड़ा में जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा की अध्यक्षता में तुरैहा मछुआ समाज की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री तुरैहा ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं में नेतृत्व संभालने की शक्ति विकसित करें और किसी के अनुयायी बनने से बचें। उन्होंने समाज के लोगों को चेताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रभाव में आकर समाज को बहुत हानि पहुंची है। इस समय एक नई चेतना जागृत करने की आवश्यकता है।

जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा के निवास पर आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने युवा वर्ग को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। श्री तुरैहा ने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर समाज के उत्थान के लिए संघर्ष का मार्ग अपनाएं। उन्होंने बताया कि समाज की आवाज शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों से समाज के व्यक्तियों को बुलाया जाएगा।

श्री तुरैहा ने कहा कि आज के दौर में समाज संगठित होकर आर्थिक, राजनीतिक, और शैक्षिक स्तर पर सुदृढ़ बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, और ऐसे लोगों का पर्दाफाश भी किया जाएगा। बैठक में मुरारी लाल, चंद्रसेन, दौलत राम, विजयपाल, राम बहादुर, शरण लाल, कुलदीप, अशोक कुमार, चुन्नीलाल, गंगा शरण, चंद्र प्रकाश, संजय कुमार, ओम प्रकाश, शिवचरण, गोविंद राम, छोटेलाल, रामगोपाल और विक्रम सिंह जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन रामगोपाल ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top