कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बीजेपी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष का मऊ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मऊ खुरहट क्षेत्र स्थित भाजपा से गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का आज खुरहट बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से मऊ जनपद की सक्रिय टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो सबके साथ मिलकर उनके उत्थान के लिए काम करती है कुछ पार्टियां तो सिर्फ चुनाव में नए-नए चेहरों के साथ देखने को मिलती परंतु भाजपा प्रतिदिन संगठनात्मक तौर पर 365 दिन और साल के 5 वर्ष लगातार काम करती रहती है संगठन को मजबूत करने के लिए हम लोग हमेशा अनुशासन में रहकर काम करते हैं आने वाले 15 दिवस में संगठनात्मक चुनाव होने वाले हैं जिन्होंने अच्छे काम किये हैं उन्हें नई जिम्मेदारी का मौका अवश्य मिलेगा। जिसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय पार्टी और संगठन को लेकर हमेशा कहीं ना कहीं प्रवास पर रहते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अदरी पीयूष साहनी,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जलज सिंह, राजू सैनी सभासद मऊ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top