कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व कानपुर ऑब्स्टेटिक सोसाइटी द्वारा प्रेस वार्ता

स्वास्थ्य नारी, सशक्त नारी सशक्त देश

कानपुर नगर 8 मार्च 2025, शनिवार कानपुर ऑब्स्टेटिक एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (KOGS) की सचिव रेशमा निगम ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “स्वास्थ्य नारी, सशक्त नारी” के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान पर प्रेस वार्ता आयोजित गई है आगे कार्क्रम की मुख्य अतिथि डॉ कल्पना दीक्षित ने बताया की देश एनीमिया मुक्त भारत, कैंसर मुक्त भारत, पोषण युक्त भारत और डायबिटीज मुक्त भारत विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्य बिंदु:दो टीके जिंदगी के सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और स्क्रीनिंग अभियान हर घर फोग्सियन प्रत्येक स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित सेवा में
मुख्य अतिथि:डॉ. कल्पना दीक्षित (अध्यक्ष, KOGS)डॉ. रेशमा निगम (सचिव, KOGS)डॉ. मीरा अग्निहोत्री (चीफ पैट्रन, महिला सशक्तिकरण अध्यक्ष)डॉ. किरण पांडे (अध्यक्ष, मेडिकल एजुकेशन कमेटी)
डॉ. कंचन शर्मा डॉ. नीलम मिश्रा,डॉ. किरण सिन्हाडॉ. रेनू टंडन संस्था द्वारा मेगा हेल्थ कैंप लाजपत भवन, 30 मार्च 2025 सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
14 विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांचआयोजन किया जायेगा
तथा महिलाओं और लड़कियों के लिए समान अधिकार, समान अवसर और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना
समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च स्थान देना
स्वास्थ्य नारी, सशक्त नारी सशक्त समाज की पहचान है।आइए, संकल्प लें कि हर महिला के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा में अपना योगदान देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top