कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मांझी आदिवासी समाज ने मेधावी बच्चों का किया सम्मान

ग्वालियर। मांझी आदिवासी समाज एवं मध्यप्रदेश मछुआरा आदिवासी समाज युवा परिषद द्वारा मांझी समाज के 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह मानस भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया थे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विनय शर्मा, विनोद शर्मा, राजू पलैया, परिषद के जिला अध्यक्ष महेंद्र मांझी, प्राचार्य ब्रह्मजीत कुशवाह, थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मांझी ने एवं आभार संस्था के महामंत्री सुमित कश्यप ने व्यक्त किया। इस मौके पर गायत्री देवी चौहान, महेश कुमार बाथम, युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निषाद मांझी,
कोमल बाथम, अमन बाथम, रोहित बाथम, सोनू मांझी, पवन मांझी, सतीश मांझी, दौलत बाथम, सोनम कश्यप, वन्दना मांझी आदि उपस्थित रहे।

बॉक्स
इनका हुआ सम्मान
समारोह में कक्षा 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र ईशांत बाथम, रोहन कुमार बाथम, सचिन वर्मा, श्वेता मांझी, दीपांश बाथम, संध्या बाथम, श्रद्धा मांझी, दिव्यांश कुमार बाथम, संजना बाथम, भूपेश केवट, मोहित मांझी, काजल मांझी एवं कक्षा 10वीं के नितिन मांझी, आशीष मांझी, प्राची बाथम, शिवम मांझी, सुमित मांझी, पूरब मांझी, प्रयांशु मांझी, रिणाल मांझी, वंशिका बाथम, विनय बाथम, रागिनी मांझी, दीप्ति मांझी, संजना बाथम, भूपेश केवट, अनुष्का बाथम, कार्तिक बाथम को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top