कश्यप सन्देश

19 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मऊ को मिले नए पुलिस अधीक्षक, IPS कमलेश बहादुर ने संभाला कार्यभार

मऊ के नए पुलिस अधीक्षक,(SP)कमलेश बहादुर

मऊ संवाददाता। जनपद मऊ को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अनुभवी आईपीएस अधिकारी कमलेश बहादुर मिले हैं। उन्होंने 31 मार्च 2026 को मऊ के एसपी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्वरित जनसुनवाई तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय को अपनी प्राथमिकता बताया।
आईपीएस कमलेश बहादुर का जन्म 7 जनवरी 1969 को प्रयागराज जनपद के बहरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा देवरा में हुआ। उनके पिता का नाम सरजू प्रसाद है। उन्होंने प्राचीन इतिहास विषय से बी.ए. की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2017 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने पुलिस सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है।
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2024 में सराहनीय सेवा पदक (MSM-2024)मेडल फार मेरिटोरियस सर्विस, एक प्रतीष्ठित वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले वह मेरठ में एसपी देहात के पद पर रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चर्चा में रहे। मऊ आने से पूर्व वह गौतम बुद्ध नगर में 49वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट पद पर तैनात थे।
जनपद मऊ में उनके आगमन से पुलिस प्रशासन में नई सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है। आमजन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top