कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर में 31मई को शहीद समाधान व लोचन निषाद शहादत दिवस की तैयारी तेज

कानपुर। सत्ती चौरा क्षेत्र में रविवार 17 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 31 मई 2026 को शहीद समाधान निषाद एवं लोचन निषाद के शहादत दिवस (श्रद्धांजलि समारोह) को भव्य एवं सफल रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करना रहा।
बैठक में सत्ती चौरा क्षेत्र के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम को समाज की सहभागिता के साथ गरिमामय तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
बैठक के दौरान आयोजन की जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया। अंत में अध्यक्ष जी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top