
DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में जून 2026 में विमुक्त जातियों के विशाल सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता, जिम्मेदारियों एवं आवश्यक तैयारियों पर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने मांग उठाई कि विमुक्त जातियों के जाति प्रमाण पत्रों पर जिला प्रतिबंध हटाकर शीघ्र जारी किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को हाईस्कूल, इंटर एवं उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सके। साथ ही विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की गई।
बैठक में बनारस में विमुक्त समाज के घर गिराए जाने का मुद्दा भी उठा। निर्णय लिया गया कि 26 मई को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जाकर स्थिति की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भाई पटनी को सौंपेगा।



